मेरा काम है हर क्षैत्र से ऐसे लोगों को इस
मंच लाना जो आजतक इस मंच से दूर रहे हैँ ।
ऐसे लोग
जो अपनी योग्यता का झूठा प्रदर्शन करने
में विश्वास नहीं रखते है । मैं जिन लोगों के
बारे में इस वेबसाइट पर सूचना देता हूं
वो सूचना उनके नजदीकी मित्रोँ,
पङौसियों, विद्यार्थियों एवं
शिक्षावदों से प्राप्त करता हूं । मेरा काम
है ऐसे लोगों को एक नयी दुनिया में
लाना जो आजतक इससे अनभिज्ञ रहे हैं,
जो लोग अपनी योग्यता और ज्ञान के
बावजूद दुनिया की नजरों में नहीं आये है । मैं
अपनी वेबसाइट के लिए ऐसे
लोगों को चुनता हूं जिनके बारे में
दुनिया को जानकारी कम होती है । मैं
किसी की भी सिफारिश को नहीं मानता ।
सिर्फ वही करता हूं जो मेरा दिल इजाजत
देता है । इससे पहले मैँ सन् 2007 से अपने
डोमेन नाम की वेबसाइट ' हमारे गौरव'
चलाता था मगर कुछ आर्थिक परेशानी के
कारण मेरी वेबसाइट बंद हो गयी और
समस्त डाटा मिटा दिया गया । अब मैनेँ
अपने विचारों को अभिव्यकत करने और अपने
प्रयोजन को पूरा करने के लिए इस मंच
को चुना है । मेरे इस पते के बारे में मेरे पुराने
विजिटर को थोङा कम पता है मगर
प्रतिदिन लगभग 250 से ज्यादा लोग
यहां आते हैं । मेरी वेबसाइट के लगभग 1500
सदस्य हैं जिनमें से आधे प्रवासी भारतीय हैं
। मेरे इस मंच पर प्रतिदिन कई
विदेशी भारतीय भी अपनी राय जाहिर
करते हैं । पिछले दिनों सम्पन्न हुए
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भी मेरे इस
प्रयास की काफी सराहना हुई थी और
त्रिनिदाद की राष्ट्रपति ने मुझे
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था ।
मेरी पुरानी वेबसाइट के डाटा मिट जाने
के कारण मेरी लगभग सारी सूचनाएं मिट
गयी है लेकिन जो कुछ मेरे कम्प्यूटर में शेष
थी वो मैनें इस पर अपलोड कर दी है । इन
सब के अलावा मैनें कुछ लेख भी जोङे हैँ
जो विभिन्न जगहों से संदर्भित है । मैं फिर
से इस मिशन पर निकल पङा हूं । दिनांक
1-1-12 के अनुसार विभिन्न देशोँ से
मेरी सदस्य संख्या- कनाडा-328
अमेरिका-171 रूस-16 त्रिनिदाद-4
श्रीलंका-13 चीन-45 जापान-1
जर्मनी-10 नेपाल-471 भारत-903 अरब
अमीरात-168 इनके अलावा भी कई देश और
है । यदि किसी सज्जन को राय
देनी हो तो मुझे मेल करें । आपकी राय
का स्वागत है । आशा है कि ये ब्लॉग
भी छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने में
सहायक होगा और पहले की वेबसाइट
की तरह सफलता प्राप्त करेगा।
इसी आशा के साथ आपका अपना श्रुतकल्प (3
केविन्स स्ट्रीट, हाउस नंबर 45,पर्थ,
ऑस्ट्रेलिया)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें